कन्यादान ही महादान:डॉ. सिकरवार
Nov 28 2020
ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से 16 गरीब परिवारों को कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने आज न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में प्रदान की। विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में अन्सार खान निवासी नहर वाली माता नाकाचन्द्रवदनी, सुरेश कुषवाह निवासी शिवाजी नगर आमखो, रामसेवक मौर्य निवासी भीमनगर मुरार, नाथूराम पत्तापुरिया निवासी गौतम नगर गली नं.2 टाल रोड मुरार, भगवान सिंह बिजौल निवासी गली नं.1 नाकाचन्द्रवदनी, संतोश शर्मा निवासी सी.पी. कॉलोनी मुरार, राकेश श्रीवास निवासी नाकाचन्द्रवदनी तिराहा, किशन लाल सविता निवासी दाने वाले बाबा मंदिर के पास जडेरूआ रोड पिन्टू पार्क मुरार, जगदीश सिंह निवासी तिकोनिया मुरार, वीरेन्द्र गोस्वामी निवासी गली नं.1 गड्डा वाला मौहल्ला नाकाचन्द्रवदनी, रामरतन बड़ेनिया निवासी सिद्धेश्वर नगर गली नं.3 नदी पार टाल मुरार, श्रीमती फूलवती निवासी हुरावली बी-ब्लॉक मुरार, वीरेन्द्र सिंह परमार निवासी सत्यम ग्रीन हाइवे के पास सिरौल मुरार, सखवत पठान निवासी अवाड़पुरा पिछोरियों की पहाडिया कम्पू, प्रकाश सोनी निवासी नई बस्ती सिरौल मुरार, हरी राजौरिया निवासी सत्यनारायण का मौहल्ला घासमण्डी किलागेट को पुत्रियों के विवाह के लिये आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि कन्यादान ही महादान है, जन उत्थान न्यास गरीबों की सेवा के लिए सदैव तत्परता से सहयोग करने वाली संस्था है। उन्होने कहा कि मैं हर परिवार के साथ हमेषा साथ खड़ा हूॅ और हमेषा साथ रहूॅगा। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार के साथ न्यास के कोशाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, संयुक्त सचिव अवधेष कौरव आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









