किन्नर प्रतिनिधि के हाथों से मास्क व हेल्मेट वितरित कर सुर्खियों में बनी प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस

Nov 28 2020

प्रयागराज। शनिवार सिविल लाइन्स सुभाष चौराहे पर ट्रैफिक माह में पूरी जनसहभागिता सुनिश्चित करने को प्रयागराज पुलिस एक नए प्रयोग में नजऱ आई। शनिवार सुभाष चौराहे पर प्रयागराज पुलिस द्वारा किन्नर समाज को आमंत्रित कर उन से जनता को हेलमेट व मास्क लगाने की अपील की गई।
नित नए प्रयोगों से सुर्खियों में बनी ट्रैफिक पुलिस प्रयागराज को यातायात के मामले में उत्कृष्ट बनाने के लिए लगी हुई है। ऐसा प्रयोग पूरे प्रदेश में प्रथम बार होने से किन्नर समाज भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा था। कार्यक्रम में डिप्टी एसपी शुभम तोदी व ट्रैफिक की टीम ने किन्नर समाज की प्रतिनिधि टीना माँ का धन्यवाद किया।