बिना मास्क के जा रहे लोगों को बांटे मास्क, दी समझाइश

Nov 28 2020

ग्वालियर। साईं लीला सेवा संस्था और अहिंसा महिला बाल कल्याण समिति द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रोको टोको अभियान चलाया गया। यह अभियान ठाटीपुर चौराहे पर चलाया गया। समिति के सदस्यों ने ठाटीपुर चौराहे से बिना मास्क के जा रहे लोगों को रोककर उन्हें मास्क वितरित किए। 
साथ ही समिति के सदस्यों ने लोगों को बताया कि कोरोना के चलते मास्क क्यों जरूरी है। ठाटीपुर चौराहे पर कई वाहन चालक ऐसे भी मिले जो परिवार सहित जा रहे थे।उन्होंने खुद तो मास्क लगाए नहीं थे। बच्चों को भी बिना मास्क के ले जा रहे थे। ऐसे लोगों को समिति के सदस्यों ने साथ ही शपथ पत्र भरवा कर उन को जागरूक किया।
इस अवसर पर अहिंसा महिला बाल कल्याण समिति के सचिव दीपक श्रीवास्तव, साईं लीला सेवा संस्था की सचिव नीतू गुप्ता, कृष्णकांत तिवारी, मनोज दुबे, सोहन सिंह भदौरिया, मधुरिमा गुजराती, सौमित्र गुजराती, रश्मि गुप्ता, अमित शर्मा, वेद प्रकाश परमार, प्रशांत श्रीवास्तव, नेमीचंद्र झा आदि उपस्थित थे।