स्वयं सेवी संस्थाओं ने शहर में चलाया गया Óरोको-टोकोÓ अभियान
Nov 28 2020
ग्वालियर। शहर के विवेकानन्द चैराहे पर रोको-टोको अभियान के तहत स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में लगभग 250 लोगों को सेनेटाइजर, मास्क वितरण का किया गया इसके साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधिगणों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों में गुलाब का फूल देकर लोगों से आग्रह किया गया, कि कृपया मास्क लगाएँ और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखें। इसी तरह कोरोना स्क्वॉयड गठित कर कोविड संक्रमण से बचाव के लिये लोगों से कोरोना गाइडलाइन के प्रति जागरूक किया गया तथा आपस में दो गज की दूरी बनाए रखना और नियमित रूप से हाथ धोना जरूरी है। यह बात विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने लोगों को रोककर के आग्रह किया।
आपको बता दें, कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिये संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना की पहल पर ग्वालियर जिले में चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान में स्वयंसेवी संगठनों को भागीदार बनाने के मकसद से बैठक बुलाई गई थी। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि वे इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग देंगे। साथ ही जन जागरूकता के लिये रोको-टोको अभियान पर केन्द्रित स्टीकर तैयार कर जिले में वितरित करेंगे। जिसकी जानकारी ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनोज दुबे ने लोगों को दी।
ज्ञात हो रोको-टोको अभियान के लिये निर्धारित किए गए कैलेण्डर के तहत विभिन्न विभागों, एनजीओ समाजसेवियों एवं सम्पूर्ण समाज की भागीदारी से लोगों को बताया जा रहा है कि कोविड की जब तक वैक्सीन नहीं आती, तब तक सावधानी ही उसका बचाव है। आम जन अनिवार्यतरू मास्क पहनें, हाथों को सेनेटाइज करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारी व कर्मचारी के साथ-साथ आम नागरिकों को भी इस अभियान में जोड़ा जा रहा है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना, आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग तत्वाधान में कोरोना की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे रोको टोको अभियान में अब नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा सहभागिता की जा रही हैं।
नगर में आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक और मध्यप्रदेश राज्य अधिकारी कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज दुबे की अध्यक्षता में यह अभियान चलाया गया, जिसमें प्रमुख रूप से खास-खबर ग्रुप के प्रमुख व वरिष्ठ समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित हुये पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया, कि ऐसे कई लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरण किया गया जिनके पास मास्क नहीं थे और वो बिना किसी परवाह के मोटर साइकिल पर घूम रहे हैं साथ ही इस दौरान एक संकल्प पत्र भी भरवाया गया है और इसके साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार रोको टोको अभियान को सफल बनाने में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से स्वयं सेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी पं तिवारी ने कहा कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी से बचाब के लिए सतर्कता बहुत ही जरूरी है सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करना, साफ सफाई रखना, सेनिटाइजर का उपयोग आवश्यक रूप से करना, दो गज की दूरी रखना और मास्क जरूर लगाना आदि के लिए जन जागरूकता अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से सहभागिता की जा रही हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पं कृष्णकांत तिवारी, उपाध्यक्ष सोहन सिंह भदौरिया, नीतू गुप्ता, श्रीमती रश्मि गुप्ता, संजीव रजक, प्रषान्त पाराषर, नितिन टईये, गौरव योगी, आकाष कौरव, शोभित, अमित, गौरव भार्गव, गोविंद सिंह परमार आदि ने मुख्य सड़क पर अभियान में सहभागिता की यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









