सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Nov 28 2020
ग्वालियर। नगर निगम सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा ने बिल्डिंग को बचाने मांगे पचास लाख, सौदा तय हुआ पच्चीस लाख में, पांच लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तारनगर निगम सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। घर पर भी छापे की कार्रवाई जारी।
नगर निगम सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार को देर शाम पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। टीम आरोपित को लेकर विश्वविद्यालय थाने पहुंची।
थाटीपुर पानी की टंकी के पास रहने वाले एक बिल्डर की इमारत पर दो माह पहले सिटी प्लानर ने बुलडोजर लगा दिया था। तुड़ाई के डर से सहमें बिल्डर ने सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा से बात की तो तुड़ाई रूकवाने के लिए पचास लाख रुपये की मांग की गई। बिल्डर ने कोरोना के कारण आर्थिक संकट बताया तो तय हुआ कि दस लाख रुपये अभी देना होंगे और बाकी रकम बाद में दे दी जाएगी। बिल्डर के मुताबिक उसने सिटी प्लानर को दस लाख रुपये तत्काल दे दिए थे। इसके बाद अब फिर से सिटी प्लानर बाकी रकम के लिए उस पर दबाव बना रहा था। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद सौदा पच्चीस लाख में तय हो गया था। उधर बिल्डर ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में दर्ज करा दी थी। शनिवार को दोपहर में पैसे लेने के लिए बिल्डर ने सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को एसपी ऑफिस बालाजी गार्डन के पास बुलाया था। बिल्डर पांच लाख रुपये लेकर पहुंचा था, जबकि सिटी प्लानर वर्मा अपनी कार से वहां पहुंचा। कार में जैसे ही सिटी प्लानर ने बिल्डर से पांच लाख रुपये की रिश्वत ली तो ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपित को विश्वविद्यालय थाने ले जाया गया है।
घर पर भी कार्रवाई जारी
पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के विनय नगर स्थित निवास पर भी ईओडब्ल्यू की टीम कार्रवाई करने पहुंच गई है। वहां पर दस्तावेजों के साथ यह भी देखा जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति तो अधिकारी ने अर्जित तो नहीं की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









