कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, रात का पारा 2 डिग्री गिरा
Nov 28 2020
ग्वालियर। एक बार फिर शहर में तापमान नीचे की ओर गिरने लगा है। अब कड़ाके की ठंड के लिए शहरवासी तैयार रहें, क्योंकि मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर उत्तर से ठंडी हवा चलने की संभावना जताई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा है जो बीते दिन से 2.2 कम है। इसलिए कई जगह अलाव भी जलते नजर आए हैं। जबकि शुक्रवार दिन का तापमान 26.5 रहा था।
अंचल सहित शहर में तेजी से मौसम अपने मिजाज बदल रहा है। एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री के करीब पहुंच गया था अब वो 9 के पास आ गया है। जल्द ही मौसम में बड़े बदलाव दिखाई देंगे। न्यूनतम तापमान आने वाले 2 से 3 दिन में 7 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि दक्षिण अरब सागर का तूफान लगभग खत्म हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ भी अब कमजोर पड़ गया है। यही कारण है कि बीते दिन को तेज धूप रही और आसमान साफ रहा है। अब कभी भी उत्तर की ठंडी हवा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी और ठंड में इजाफा होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









