विधायक प्रवीण पाठक का महिलाओं के लिए अनूठा प्रयास जननी एक्सप्रेस की शुरआत

Nov 28 2020

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने  शनिवार को प्रदेश में एक अनूठी शुरुआत को हरी झंडी दी है। विधायक प्रवीण ने मातृ शक्ति की सेवा के लिए संकल्पित विधायक 2 जननी सेवा यान का शुभारंभ किया है। यह जननी सेवा यान ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की प्रसूता महिलाओं को डिलेवरी के समय मुफ्त अस्पताल में लाने ले जाने का काम करेंगी।