मोहना में जहरीला अनाज खाने से आधा दर्जन गायों की मौत

Nov 28 2020

ग्वालियर। मोहना में खाद्य भंडार दुकानों की बड़ी चूक सामने आई है। खाद्य भंडार के संचालकों ने उर्वरक मिला हुआ गेहूं सड़क पर फेंक दिया जिसे बेजुबान गायों की खाकर मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही गौवंश की सेवाओं में लगी संस्थाएं भी पहुंच गई है। वही प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया है।