ग्वालियर मेला 10 जनवरी से लगाया जाए, मेला अवधि 50 दिन की हो
Nov 28 2020
ग्वालियर। श्रीमन्त माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम ज्ञापन-पत्र भेंटकर आग्रह किया कि श्रीमन्त माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2020-21 के आयोजन को प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कोरोना की पूर्ण एहतियात के साथ निर्विध्न ढंग से आयोजित किए जाने का निर्णय लेकर इस हेतु तत्काल तैयारियां प्रारंभ किए जाने के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया जाए। ज्ञापन पत्र को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर ने मेला व्यापारियों के समक्ष प्रस्ताव रखा कि कोरोना संकट को देखते हुए आगामी वर्ष 1 फरवरी 2021 से ग्वालियर व्यापार मेला का आयोजन किया जा सकता है।
मेला व्यापारियों ने कहा कि यह बात ठीक है कि कोरोना काल होने की वजह से मेला में बहुत भीड़ होने से बचाव के एहतियाती उपाय होने चाहिए जिससे लोगों की जान की रक्षा हो सके। इसके लिए ग्वालियर मेला व्यापारी संघ हरसंभव सहयोग देने के लिए संकल्पित व प्रयत्नशील है। मेला व्यापारी संघ यह पहले ही तय कर चुका है कि कोरोना संकट को देखते हुए इस वर्ष मेला में सभी व्यापारी, दुकानदार भाई एवं उनका स्टाफ न सिर्फ खुद अनिवार्यत: मास्क लगाकर रहेंगे बल्कि सभी ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित एवं निर्देशित करेंगे। जो ग्राहक मास्क लगाकर नहीं आएंगे, उन्हें शोरूमों, रेस्टोरेंट, झूलों एवं अन्य व्यावसायिक व मनोरंजन परिसरों के द्वार से ही वापस लौटा दिया जाएगा। मास्क न लगाने वाले ग्राहकों के विरुद्ध जुर्माना व अन्य दाण्डिक कार्रवाई कराने के लिए मेला व्यापारी संघ की टीम स्वयं आगे बढ़कर जिला प्रशासन का सहयोग करेगी।
मेला व्यापारी संघ ने कहा कि वह कड़ाई के साथ ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है कि मेला में लगने वाले सभी शोरूमों, झूलों, रेस्टोरेंट, खेल-तमाशा परिसरों को नियमित रूप से सेनेटाइजेशन किया जाए। इसके लिए मेला व्यापारी संघ की एक टीम अलग से तैनात रहेगी। शोरूमों, झूलों, खेल-तमाशों, खानपान सेक्टरों को दिन में अनिवार्यत: कम से कम दो बार तो सेनेटाइज्ड किया ही जाएगा। इस अभियान में जिला प्रशासन व नगर निगम अमले की मदद ली जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









