आसमान साफ, तापमान बढऩे से ठंड से हलकी राहत

Nov 27 2020

ग्वालियर। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया, जिससे तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे ठंड से हलकी राहत मिल गई। आसमान साफ रहने से सुबह 8:30 बजे के बाद राहत देने वाली धूप निकल आई और तापमान 15.4 डिसे पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान स्थिर रहने के आसार है। 
जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस कारण राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो गया है। इस घेरे को अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। चक्रवातीय घेरे के कारण मौसम में ठंडक कम होने लगी है, क्योंकि नमी आने से बादल छा रहे हैं। गत दिवस काली घटाएं छाई रहीं। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में इजाफा होने लगा है। तापमान में जो गिरावट आ रही थी वह थम गई है। बढ़ोतरी की शुरुवात हो गई है। तापमान बढऩे से रात में कड़ाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है। तापमान बढऩे से सुबह होने वाली धुंध भी घट गई। इससे तेज धूप निकलने लगी है। धूप की वजह से सुबह 8:30 बजे तक ठंड से राहत मिल गई।
आज से आएगी तापमान में गिरावट
ग्वालियर-चंबल संभाग का मौसम उत्तरी हवा पर निर्भर है। उत्तरी हवा चलने पर तेजी से तापमान नीचे आता है, लेकिन तमिलनाडु में आए चक्रवातीय तूफान ने उत्तरी हवा को रोक दिया है। यह तूफान कमजोर पड़ गया है, जिससे हवा में नमी आना बंद हो जाएगी। उत्तरी हवा का रुख रोक रखा था, उसे नहीं रोक पाएगा।