पुलिस की सख्ती ने वाहन चालकों की बढ़ाई परेशानी, बिना मास्क घर से निकले तो खैर नहीं
Nov 27 2020
ग्वालियर। कोरोना महामारी को देखते हुए शहर में पुलिस सख्ती ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात पुलिस बल मुस्तैदी के साथ ना सिर्फ वाहन चालकों पर निगरानी रख रही है बल्कि बिना मास्क जो भी नजर आया उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर में कोरोना संक्रमण के बढऩे के साथ ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। एक ओर जहां रात्रि आठ बजे बाजार बंद करवाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सुबह से ही शहर के प्रमुख स्थलों और बाजारों के अलावा विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिस बल वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। अब जबकि कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए केवल दो गज दूरी और मास्क ही सहारा बचा है ऐसे में लोग मास्क का उपयोग करें व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेें इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
लंबे समय से बिना मास्क लगाए लोगों की चैकिंग रुकी हुई थी लेकिन शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद अब प्रशासन मुस्तैद हो गया है और जो भी व्यक्ति बिना मास्क के नजर आ रहा है उसके विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर उसे मास्क लगाने की समझाइश दी जा रही है। ताकि किसी प्रकार कोरोना का प्रकोप ना बढ़े और लोग सुरक्षित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









