अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल
Nov 27 2020
ग्वालियर। आंतरी थानाक्षेत्रान्तर्गतज टेकनपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए डबरा से ग्वालियर की ओर आ रहे ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही तत्काल आंतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया व मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामाजीपुरा के रहने वाले हलवाई व उनका स्टॉफ ऑटो से इंदरगढ़ एक विवाह समारोह में खाना बनाने के लिए गए हुए थे। विवाह समारोह सपन्न होने के बाद हलवाई और स्टॉफ ऑटो में सवार होकर इंदरगढ़ से ग्वालियर के लिए आ रहा था।
अभी ऑटो टेकनपुर पेट्रेाल पंप के पास ही आ पाया था कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि देखते ही देखते ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो ड्राइवर वीरेन्द्र पुत्र अवध नारायण श्रीवास्तव निवासी घोसीपुरा और ऑटो में सवार शांति वाई पत्नि रामगोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि ऑटो में सवार विनोद जाटव, जगोवाई, रमेश माहौर, सावित्री जाटव और मीराबाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को ऑटो से निकालकर एबूलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









