मास्क न पहनने पर पुलिस ने काटे चालान

Nov 26 2020

ग्वालियर। शहर में सर्दी की दस्तक के बाद कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को शहर पुलिस ने मास्क को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। कपू क्षेत्र, शिन्दे की छावनी, फालका बाजार और मुय चौराहों पर चेकिंग पाइंट पर बिना मास्क पहले लोगों को रोका गया और उनसे जुर्माना भी वसूला गया। गुरुवार को कई क्षेत्रों से पुलिस ने ऐसे 168 लोगों से जुर्माना वसूला है।
जो भी बाइक सवार बिना मास्क पहले दिखता उसके पीछे पुलिसकर्मी दौड़ लगा देते। इसके इतर चार पहिया वाहन, ई-रिशा और अन्य वाहनों या फिर पैदल कोई बिना मास्क के जा रहा था, उन्हें भी पुलिस ने टोका। इस दौरान पुलिस कर्मी बिना मास्क पहले लोगों का फोटो भी खींच रहे थे।