संविधान दिवस पर मुखर्जी भवन में भाजपा नेताओं ने सुना मोदी का उद्बोधन

Nov 26 2020

ग्वालियर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा ग्वालियर महानगर के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मप्र सरकार के केबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश जादौन, जयप्रकाश राजौरिया, महेश उमरैया, राकेश माहौर, अशोक जादौन, राकेश खुरासिया, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश शेखावत, रमेश सेन, चेतन मंडलोई, विवेक शर्मा, नीलिमा शिंदे, अनुराधा शर्मा, बबीता तोमर, पवन गढफुले, ओमप्रकाश धनोल, धर्मेंद्र आर्य, परवेज खान, पुरूषोत्तम बरौनिया, गुड्डू रत्नाकर, अरविंद रघुवंशी, महेश खत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।