सुबह सर्द लहर चलने से लोग हुए परेशान

Nov 26 2020

ग्वालियर। गुरुवार सुबह के समय सर्द हवाओं के कारण ठंड चुभी हाइवे पर सुबह कोहरा के बाद सर्दी पड़ी, धूप से भी राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर सात डिग्री से कम रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। हालांकि धूप निकली लेकिन सर्द हवा चलती रही। अधिकतम आद्र्रता 50 फीसद तक पहुंचने से सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी सर्दी से राहत नहीं मिली। कल शाम को सर्द हवा तेज हो गई, रात में शीत लहर से सर्दी चुभने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सर्दी के सीजन में अभी तक का सबसे कम तापमान रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है।