विधायक डॉ. सिकरवार की पहल पर छात्राओं के लिए खुला छात्रावास
Nov 26 2020
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीषश सिंह सिकरवार की पहल पर थाठीपुर स्थित एस.सी.-एस.टी. छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावास थाठीपुर ग्वालियर को पांच दिन के लिए खोल दिया गया है। कोविड-19 के चलते आठ माह से छात्रावास बंद है, अब परीक्षाएं पूरी होने तक छात्रावास खुला रहेगा। यहां बता दें कि इस छात्रावास की करीब 35-40 छात्रायें गुरूवार को ललितपुर कॉलानी स्थित विधायक कार्यालय पर पहुॅची और विधायक डॉ. सिकरवार से छात्रावास खुलवाने के लिए एक ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया कि हम सब छात्राओं की परीक्षाएं चल रही है।
हम सब हॉस्टल के बंद होने पर किराए से कमरा लेने में सक्षम नही है। परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के गॉवों से ग्वालियर आना पड़ता है। इस कारण पढ़ाई में दिक्कत हो रही है इसलिए छात्रावास खुलवाया जाए। विधायक डॉ. सिकरवार ने छात्राओं के आवेदन पर तत्काल कलेक्टर कौषलेन्द्र विक्रम सिंह से बात की और छात्राओं की परेशानी से अवगत कराया। कलेक्टर ने विधायक डॉ. सिकरवार की बात सुनी और आश्वासन दिया की छात्राओं के लिए हॉस्टल खोला जाएगा। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह जिला ग्वालियर को निर्देश दिया कि छात्राओं के लिए तत्काल हॉस्टल खोला जाए। इस निर्देश के पालन में 5 दिन के लिए हॉस्टल खोल दिया गया और उक्त दिनों के लिए भोजन आदि की सभी व्यवस्थाएं विभाग द्वारा की जाएगी। छात्राओं ने समस्या हल होने पर विधायक के प्रति आभार जताया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. सिकरवार ने सभी छात्राओं को अपने कार्यालय पर भोजन भी कराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









