तीन दिवसीय फिल्मी कार्यशाला का होगा आयोजन
Nov 26 2020
ग्वालियर। आज युवाओं में बेवसीरीज,फिल्म और सीरियलों में काम करने की लालसा तो है लेकिन इसके लिए वह प्रशिक्षित नहीं होने से कामयाबी हासिल नहीं कर पाते। ऐसे इच्छुकों की राह आसान करने के सार्थक उद्देश्य को लेकर अद्भुत विज्ञान मंच, ज्ञानेश्वरी फिल्म तथा चित्र भारती ग्वालियर के सहयोग से तीन दिवसीय फिल्मी कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है।
आयोजक संस्थाओं के प्रतिनिधि अशोक सेंगर, दिनेश चाकणकर, प्रशांत चव्हाण एवं संजय जादौन ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्यशाला 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2020 तीन दिन प्रात:11 बजे से 4 बजे तक 50 हरिशंकर पुरम पर संचालित होगी। इस कार्यशाला में अभिनय के अतिरिक्त फिल्म से संबंधित कुछ अन्य विधाओं कैमरा संचालन और उसके कोण, प्रकाश का दृश्यों पर प्रभाव,वीएफएस आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा। यह कार्यशाला 15 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुषों के लिए है। कार्यशाला में कुल 20 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा जिसमें 30 प्रतिशत स्थान महिलाओं को आरक्षित रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









