समूहों को मिली मदद से आत्मनिर्भर होगी महिलाएं , 10 स्व सहायता समूहों को 11 लाख की राशि वितरित

Nov 25 2020

भितरवार। जनपद पंचायत में जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा के निर्देशन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आजिविका मिशन के तहत दो बैंकों ने 10 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 11लाख रुपए का ऋण पत्र वितरित किए। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को हर एक समूह को कम से कम 1 लाख और अधिक से अधिक दो लाख रूपए की राशि उनके खातों में ऋण राशि दी गई है। विकासखंड के 10 स्व-सहायता समूहों को 11लाख रूपए की ऋण राशि दी गई। यह राशि महिला स्व-सहायता समूह अपनी सदस्यों को छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने के लिए देंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त होगा। आजिविका मिशन के देवेश मुदगल ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा भितरवार द्वारा 6 महिला स्व-सहायता समूहों को 7 लाख रूपए, एसबीआई ने 4 समूह को 4 लाख, रूपए राशि के ऋण दिया आजीविका मिशन के देवेश मुदगल ने बताया कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्व-सहायता समूह को जो राशि दी है। इससे समूह की सदस्यों को छोट-छोटे रोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद रोजगार की ज्यादा आवश्यकता थी। ऐसे में यह राशि इनके लिए मददगार होगी। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक संजय कुमार, एसबीआई शाखा प्रबंधक शरदकुमार शर्मा, मुकेश रावत, देवेश मुदगल आदि उपस्थित थे।