अब तो सर्दी-कोरोना दोनों ही डराने लगे है
Nov 25 2020
ग्वालियर। सर्दी बढ़ते ही कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। अस्पतालों में इन दिनों सर्दी-जुकाम के मरीज दोगुनी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अब सर्दी और कोरोना लोगों को डरा रहे हैं। पिछल10 दिनों में 11 हजार मरीजों के सेंपल लिए गए। इन मरीजों में 889 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। पिछले माह लिए गए 10 हजार सेंपलों में मात्र केवल 444 मरीज ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। संक्रमण बढऩे के साथ ही मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढऩे लगा है। पिछले 10 दिनों में कोरोना से करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना बढऩे के बाद भी लोगों की बाजारों में आवाजाही कम नहीं हुई है। इसके चलते कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन लोगों से घर में रुकने की अपील कर रहा है, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। जिन लोगों को कोराना हो चुका है उन्हें अब लंग्स संक्रमण की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। लंग्स संक्रमण के कारण सर्दी में मरीजों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जेएएच के सीनियर कंसलटेंट डॉ. जेएस नामधारी ने बताया कि जिन मरीजों को कोरोना हो चुका है यदि उन्हें सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो एक बार अपने लंग्स की जांच आवश्यक रूप से कराएं। जांच से समय रहते उनका संक्रमण दूर किया जा सकता है।
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
बढ़ती हुई सर्दी ने हार्ट और सांस रोगियों की मुसीबत बढ़ा दी। वहीं लकवे के मरीज भी न्यूरोलॉजी में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अस्थमा के रोगियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। इसके अलावा अस्पतालों में हृदय रोगी भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
अनावश्यक रूप से घर से न निकलें
डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी बढऩे के साथ ही कोरोना भी तेजी फैलेगा। इस कारण लोगों को अनावश्यक रूप से घर से निकलने से बचना चाहिए। जहां तक संभव हो लोग घर पर ही रहें। यदि किसी काम से बाहर जाना भी है तो मास्क पहनकर निकलें। इसके साथ ही हाथों में ग्लब्स भी पहनकर निकलें। जरा सी लापरवाही लोगों को कोरोना का शिकार बना सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









