निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण का काम शुरु, युवाओं में जोश, पहुंचे नाम जुड़वाने
Nov 25 2020
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली का विशेष पुनरीक्षण कार्य बुधवार से शुरु हो गया, यह 24 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए उन युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है, जो एक जनवरी तक 18 साल के हो जाएंगे या फिर हो चुके हैं। यह सुबह से ही अपने वोटरकार्ड बनवाने के लिए निर्धारित दस्तावेज लेकर संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरु हो गए थे। इनका उत्साह देखते ही बन रहा था। इसके बाद यह अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे और निगम सीमा अंतर्गत आने वाले युवा मतदाताओं को संभवत: जनवरी अंत में ही ईवीएम मशीन का बटन दबाकर अपने चेहेते उम्मीदवार या पार्टी के लिए वोट डालने का मौका मिल जाएगा, क्योंकि नगर निगम के चुनाव इस समयसीमा में होने की संभावना जताई गई है, चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया भी पिछले दिनों संपन्न हो चुकी है।
जीवन में पहली बार कोई नया प्रयोजन बेहद सुकुून और उत्साह देने वाला होता है, ऐसे में जब हाल ही में वयस्क का दर्ज हासिल करने जा रहे युवाओं को यह ज्ञात हुआ कि उनका भी वोटरकार्ड बन सकेगा और आज से यह प्रक्रिया शुरु हो रही है तो फिर यह अवसर उनके लिए किसी महोत्सव से कम नहीं था। यही नहीं कई तो अलग से तैयारी के साथ ऐसे पहुंचे थे कि किसी विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे हों। इनके अलावा भी मतदान केंद्र पर आम जनता के लिये पूरे एक माह तक मतदाता सूचियां अवलोकनार्थ रखी जायेंगी जहां प्रत्येक मतदाता सूचियों का अवलोकन कर अपने नाम जुड़वाने एवं कटवाने के लिए आपत्तियां दर्ज करा सकता है।
अवकाश के दिनों में कैंप
नाम बढ़वाने, जुड़वाने या फिर कटवाने के लिए अवकाश के रोज भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 12 दिसंबर शनिवार,13 दिसंबर रविवार, 19 दिसंबर शनिवार व 20 दिसंबर रविवार शामिल रहेंगे। आपत्तियों का निराकरण सात जनवरी गुरुवार तक कर दिया जाएगा व मतदाता सुचियों का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी शुक्रवार को किया जाएगा।
यह दस्तावेज जरूरी
दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटो कॉपी यानि हाईस्कूल, हायर सेकेंड्री की मार्कशीट की कॉपी जिसमें आयु 18 वर्ष सत्यापित हो सके। इसके अलावा घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो कॉपी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









