दीवाली से रात दिन खरीद केन्द्र पर धान तुलबाने डटे किसान खरीद कर ला रहे वारदाना
Nov 25 2020
भितरवार। कड़ी मेहनत के साथ खेतों में पसीना बहाकर अवर्षा जैसी स्थिति का सामना करते हुए उपज पैदा करने वाले अन्नदाता किसानों को अब फसल विक्रय में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष धान का कम भाव होने से मायूस किसानों को राहत देने बनाये गए सरकारी खरीद केन्द्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते उपज बेचने में काफी मशक्कत करना पड़ रही है। दीपावली के त्योहार से खरीद केन्द्रों पर डटे किसानों की धान की खरीदी वारदाने के अभाव में नहीं हो पा रही है।
वहीं लंबे इंतजार के बाद भी वारदाने का इंतजाम नहीं होने पर अब खुद किसान वारदाने खरीदकर धान तुलबाने लगे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए किसानों को लाभान्वित करने के सरकार के सभी दावे झूठे सावित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर विभिन्न सोसायटियों द्वारा बनाये गए खरीद केन्द्रों पर की जा रही धान की खरीदी वारदाने के अभाव में प्रभावित हो गई है। दीपावली के त्योहार एवं वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए ट्रॉलियों में धान भरकर खरीद केन्द्रों पर पहुँचे अधिकांश किसान दीपावली से खरीद केन्द्रों पर डटे हुए हैं। सर्दी के मौसम में रात दिन धान विक्रय की बाट जोह रहे अन्नदाता किसानों की ट्रॉलियों की लंबी लंबी कतारें खरीद केन्द्रों पर लगी हुई हैं। विभिन्न खरीद केन्द्रों पर हर रोज पहुँच धान की ट्रॉलियों से दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही इन ट्रॉलियों लाइनें अव्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। ऐसी स्थिति के बीच कई दिनों से खरीद केन्द्रों पर डटा परेशान किसान खुद वारदाना खरीद कर अपनी उपज बेचने को मजबूर हो गया है। ग्राम बांसोड़ी रोड पर एक वेयर हाउस पर हरसी सोसायटी के खरीद केन्द्र पर धान बेचने आये ग्राम गधौटा के किसान इंदर सिंह रावत ने बताया कि दीवाली के त्योहार से डटे हैं। अब खुद का वारदाना खरीद कर लाए हैं। तब जाकर धान बिकी है। वहीं इसी प्रकार बागवई के किसान बसंत शर्मा ने बताया कि अब किसान खुद वारदाने खरीदने पर मजबूर हो गया है। शासन प्रशासन द्वारा कोई सुनबाई नहीं की जा रही परेशान किसानों की ओर कोई जनप्रतिनिधी भी ध्यान नहीं देता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









