अरब सागर में आया तूफान दो दिन बादल छाए रहेंगे

Nov 25 2020

ग्वालियर। दक्षिण अरब सागर में आये तूफान का ग्वालियर में प्रभाव देखा जा रहा है। बीते 24 घंटे में तापमान में उछाल आया है। आज सुबह बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से सिर्फ 1.4 ही कम है। आज सुबह सूर्य देवता पूरी ताकत के साथ दिखाई दिए। इससे दोपहर एक बजे तक सर्दी का एहसास कम हुआ। लेकिन हाइवे पर ओस और ठंडी हवाओं ने वाहन चालकों को परेशान किया। 
बता दें कि दक्षिण अरब सागर में आए तूफान के कारण मौसम प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अरब सागर में चक्रवातीय तूफान तमिलनाडु तट पर टकरा गया है। राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवातीय घेरा मजबूत हो रहा है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से नमी आना शुरू हो गई है। इस कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के आसार हैं, ग्वालियर चंबल संभाग में कल 26 और 27 नवंबर को बादल छा सकते हैं।