बिजली मैकेनिक ने पेड़ से लटककर लगाई फांसी

Nov 25 2020

ग्वालियर। बिजली फिटिंग का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। गिरवाई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर आई। मृतक की पहचान उसके पुत्र ने की।
मृतक के पुत्र सौरभ राठौर निवासी राजा गैस गोदाम के पीछे ने बताया कि उसके पिता पातीराम राठौर पुत्र रामनारायण उम्र 45 बिजली की फिटिंग और बाइडिंग का कार्य करता था। लेकिन उसे शराब पीने की लत थी। वह काम से आये और शराब पीने बैठ गये। रात भर वह पीता रहा, वह छोटे बाबा की दरगाह के पास गया और पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गया।
सौरभ ने बताया कि सुबह पातीराम बिल्कुल ठीक था, न उसका किसी से झगड़ा हुआ और न ही चेहरे से कोई परेशानी झलक रही थी। हमें नही पता उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। 
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने परिवार के बयान लिए हैं। पातीराम की मौत के बाद से ही सभी परिजन सदमे हैं। वह अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 
पुलिस कर रही पूछताछ
बताया जाता है कि मृतक का काम अच्छा चलता था, पैसे की कोई कमी नहीं थी और न ही किसी का लेनदेन था। अब ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है न ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सका है।