कोरोना के 110 मरीज मिले, हर दिन बढ़ रही संख्या, लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे
Nov 24 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन सैकड़ा से ऊपर ही मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल की वायरोलॉजी लैब से जारी रिपोर्ट में 110 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या इससे अधिक 80 है। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारता नजर आ रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह तक हर दिन मिलने वालों संक्रमितों की संया जहां 40 के आसपास पहुंच गई थीं वहीं ठंड के साथ धीरे-धीरे बढ़ते हुए दोगुनी हो गई है। मंगलवार को भी 110 संक्रमित मरीज मिले हैं जिसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ठंड के साथ बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण प्रशासन ने भी सैंपलिंग का आंकड़ा बढ़ाया है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान डेढ़ हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए।
बीते चौबीस घंटे के दौरान एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हुई है जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 219 हो गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के टेस्ट के लिए 1679 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









