पिता ने मोबाइल देखने से मना किया तो पुत्र ने लगाई फांसी

Nov 24 2020

ग्वालियर। पिता ने 15 साल के पुत्र को मोबाइल बार-बार मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो पुत्र आक्रोशित होकर एक बंद कमरे में जाकर रस्सी के फंदे से गले में फांसी लगाकर के झूल गया। जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के उपरांत पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने मौके में पहुंचकर लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं घटना से परिवार में कोहराम का माहौल व्याप्त है। 
जानकारी अनुसार भिंड के मनपुरा निवासी किशन पाल जादौन चंदन नगर में परिवार के साथ निवास कर रहे थे। उनका पुत्र गौरव दिनभर Óयादा समय तक फोन चलाता था। कई बार किशोर के पिता ने उसे डांटा भी था।  पिता ने गौरव को ज्यादा मोबाइल देखने पर फटकार दिया। पिता की मामूली डाट से नाराज किशोर अपने कमरे में गया और कमरा बंद कर फंदे मे झूल गया। पिता ने गौरव को ज्यादा मोबाइल चलाते देखकर उसको मोबाइल चलाने से मना कर दिया इस बात से नाराज होकर उसने रात में अपने ही कमरे में पंखे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।
जब सुबह देर तक पुत्र के कमरे के दरवाजे नही खुले तो कमरे की खिड़की को तोड़कर देखा तो गौरव पंखे से लटका हुआ था। मौके पर पहुची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी गई है।