इनोवा की टकर से महिला की हुई मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Nov 24 2020

ग्वालियर। घाटीगंाव थाना क्षेत्र में घर लौटी रही एक महिला को इनोवा ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। इस हादसे में उसका बेटा भी घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुल का पुरा निवासी मातदीन अपनी मां रामसनेही पत्नी सीताराम आदिवासी उम्र 52 को लेकर अपने घर जा रहा था, कि भानुप्रताप पेट्रोल पंप के पास ही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा एमपी07 बीए- 5509 ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक दूर जा गिरी। बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी को जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। इनोवा कार नैनागढ़ रोड मुरैना के रहने वाले यशवंत सिंह के नाम रजिस्टर्ड है।