पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर, और गिरेगा तापमान
Nov 24 2020
ग्वालियर। पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड से हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हो रही जबरदस्त बर्फबारी का असर अब शहर पर दिखाई देने लगा है, पारा दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, वहीं पारा और गिरेगा यह मौसम विभाग ने साफ कर दिया है। मंगलवार सुबह कोहरे और शीतलहर की जुगलबंदी ने लोगों को ठिठुराकर रख दिया। शहर के बाहरी क्षेत्र में तो हालात बेहद खराब थे। यहां शाम से पसरा सन्नाटा सुबह दस बजे के बाद ही टूटा वहीं, भीतरी क्षेत्र में भी हालात कंपा देने वाले थे ऐसे में लोगों ने बिस्तर देर से छोड़ा, जिससे दिनचर्या पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा। 11 बजे तक ही जनजीवन सामान्य हो सका। हालांकि धूप निकल आने के कारण लोगों ने कुछ राहत महसूस जरूर की, लेकिन इसमें गर्माहट नहीं थी। जिस तरह के संकेत अब मौसम विभाग दे रहा है उससे यह जरूर साफ है कि आने वाले दो से तीन दिन के भीतर शहरवासियों को जबरदस्त ठंड का कहर झेलना पड़ सकता है।
मौसम के जानकारों की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फवारी के चलते उत्तर-पूर्व से तेज ठंडी हवा शहर में लगातार प्रवेश कर रही हैं, इसके असर से लगातार सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं पारा गिरता जा रहा है आज इसमें दो से तीन डिग्री तक की गिरावट का अनुमान जताया गया है। रात से सुबह तक हवा का असर कुछ ज्यादा प्रभावशाली है। दोपहर में जरूर कुछ राहत मिल जाती है, लेकिन दिनचर्या की बात करें तो यह अभी से सिमटने लगी है, जहां सुबह दस बजे लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, वहीं रात आठ बजे ही शहर में सन्नाटा पसरने लगता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









