विधायक डॉ. सिकरवार ने 8 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

Nov 24 2020

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से 8 गरीब परिवारों को कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने मंगलवार को न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में भेंट की। 
विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने मंगलवार को ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में श्रीमती उशा धाकड निवासी न्यू कॉलोनी हुरावली मुरार, रामसिंह बाथम निवासी न्यू मेहरा गॉव ठाठीपुर, विनोद गोस्वामी निवासी मांडरे की माता के पास केंसर पहाडिया, तुलसी धमनिया निवासी नदीपार टाल मुरार, भीकाराम बिजोरिया निवासी विवेक नगर मेला ग्राउण्ड के पास, ओमप्रकाष पाल गली नं.4 नाकाचन्द्रवदनी, राजेश उपरोसिया निवासी नारायण विहार कॉलोनी, मंजर अली निवासी हकीम की बगिया कम्पू को आर्थिक सहायता प्रदान की। इन सभी परिवारों में आगामी दिनों में कन्याओं का विवाह है, ये सभी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। आज विधायक डॉ. सिकरवार ने इन सभी परिवारों को ललितपुर कॉलोनी न्यास कार्यालय में बुलाया और सहायता राषि प्रदान की। इस मौके पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि कन्यादान ही महादान हैं, उन्होने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोषित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। उन्होने इन परिवारों को सहायता राशि भेंट करते हुये भरोसा दिलाया कि आपका भाई आपकी सेवा के लिए जीवन भर सम्र्पित रहेगा। इन 8 परिवारों ने डॉ. सिकरवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनका स्वागत किया। 
    इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के साथ अवध सिंह धाकरे, पवन जैन, अवधेष कौरव, आदित्य सिंह सिकरवार, अभय कुमार सिंह, राजेन्द्र राठी, कमलेश सोनी आदि मौजूद रहें।