पुलिस व प्रशासन ने 575 ट्राली अवैध रेत को किया नष्ट

Nov 24 2020

ग्वालियर। अवैध खनन करने वालों तथा माफियाओं के विरूद्ध ग्वालियर जिले में चलाये गये अभियान के तहत पुलिस व प्रशासन की टीमों द्वारा कार्यवाही कर जप्त की गई 575 ट्राली अवैध रेत को मंगलवार को ग्राम चैत में नष्ट कर दिया गया। 
उक्त कार्यवाही के समय एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे, एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना एवं सर्किल का पुलिस बल तथा तहसीलदार घांटीगांव, हल्का पटवारी के साथ साथ राजस्व के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। उक्त टीम द्वारा निर्माण हेतु बनाये गये रेत के 12 स्ट्रक्चर, संरचना को जेसीबी मशीन की सहायता से नष्ट किया गया।