गरीब कन्या के विवाह में किया 51 हजार का सहयोग
Nov 23 2020
ग्वालियर। शब्द प्रताप आश्रम के रामपुरी मोहल्ले में रहने वाले थापा (नेपाली समाज) की बालिका के विवाह के लिए चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गनाइजेशन द्वारा 51,000 की धनराशि के द्वारा सहयोग किया गया।
चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गनाईजेशन के जिलाध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था कायस्थों की है लेकिन आवश्यकता की स्थिति में यथासम्भव अन्य समाज की बच्चियों के विवाह और उनकी पढ़ाई के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे। इस हेतु शहर के गणमान्य व्यक्ति भी संस्था के इन पुनीत कार्यों में अपना सहयोग संस्था के माध्यम से कर सकते हैं।
संस्था के महामंत्री सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना बालिका के भाई के द्वारा मिली कि बालिका के विवाह में आर्थिक कमी के कारण व्यवधान आ रहा है उन्होंने तुरंत जिलाध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव को इस बारे में अवगत कराया। तुरंत नूतन श्रीवास्तव और सुनील श्रीवास्तव सक्रिय हुए और संस्था के सक्रिय सदस्यों आरके श्रीवास्तव, पवन भटनागर, अनूप श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, अलका सक्सेना, संजीव गोयल, आशुतोष सेठ, राजीव श्रीवास्तव आदि की मदद से विवाह कार्य में आ रहे व्यवधान को हटाने में एकत्रित की गई धनराशि 51,000 से परिवार की मदद की। इस अवसर पर नूतन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव एवं गरीब कन्या के परिवारीजन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









