सन्त आशाराम गौ शाला में धूम धाम से मना गोपाष्टमी पर्व

Nov 23 2020

ग्वालियर। गोपाष्टमी पर्व पर सन्त आशाराम बापू आश्रम शिवपुरी लिंक रोड ग्वालियर सिथत गौ शाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
सबेरे ही पोशाकों से सु सज्जित कर गायों का श्रंखलाबध्द साधकों ने सामूहिक पूजन किया गया। आश्रम के नरेश भाई ने विधान पूर्वक गौ माता को कुमकुम, हल्दी, चावल से तिलक कर माल्यार्पण के साथ गौ ग्रास, लड्डू, फलों का भोग लगाकर आरती की गई। ततपश्चात सात परिक्रमा कर सुख शांति सम्रद्धि  हेतु प्रार्थना की गई। मान्यता नुसार इस पर्व पर गौ माता पूजन से सभी प्रकार के अनिष्टों से रच्छा होती है और खुशहाली के द्वार खुल जाते है। अत: गोपाष्टमी पर गौ माता का पूजन वन्दन अवश्य करना चाहिए  ऐसा शास्त्रीय विधान है। इस अवसर पर साधको ने सामुहिक गुरु वन्दना पाठ कर गौ महत्ता विषयक सत्संग का श्रवण लाभ भी ग्रहण  किया।
गोपाष्टमी पर्व में विशेष रूप से श्री योग वेदांत सेवा समिति, महिला उत्थान मण्डल, युवा सेवा संघ के पदाधिकारियों के अलावा अर्जुन भाई, विकास, गिर्राज भाई, सुदामा पाल, परशुराम भदौरिया, ओपी राठौर, डॉ सिंघल, आज्ञाराम कुशवाह, हितेश चितोरिया, हिमांशू, जयंत नागपाल, शोभा राजावत पुष्पा पाल, मुन्नी,राठौर, अनिता इत्यादि शामिल रहे।