बिजली आउट सोर्स का निजी करण विरोधी आंदोलन शुरू

Nov 23 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश बिजली आउट सोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव के नेतृत्व में ग्वालियर स्थित रोशनी घर में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने ठेकेदारी निजी करण नीति के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर निजीकरण का विरोध करते हुए प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव ने कहा कि निजी कारण नरक की वह दलदल है जिसमें मध्य प्रदेश के 35000 बिजली आउट सोर्स ठेका कर्मी यात्रा प्रताडऩा से तंग आकर चीख चीख कर चित्कार रहे हैं। केंद्र से स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट जारी होने के बाद अब बिजली कंपनी के नियमित कर्मचारियों के चेहरे पर भी निजी करण को लेकर चिंता की लकीरें हैं। उनका भविष्य भी डवाडोल है  इसलिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को आगे आकर यह घोषणा करना चाहिए कि पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी निजी करण पर अमल नहीं किया जाएगा और आत्मनिर्भर अभियान में बिजली आउट सोर्स ठेका कर्मियों को शामिल कर उसे बिजली कंपनी से सीधे वेतन दिलाया जाएगा। और आत्मनिर्भर अभियान में बिजली आउट सोर्स ठेका कर्मियों को शामिल कर उसे बिजली कंपनी से सीधे वेतन दिलाया जाएगा ताकि वह ठेकेदारी की पराधीनता से निजात पाकर आत्मनिर्भर बन सके।