साईं लीला सेवा संस्था मैं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया

Nov 23 2020

ग्वालियर। साईं लीला सेवा संस्था मैं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया  गया । इस कार्यक्रम में रंगोली और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेल मिलाप को बढ़ाना एवं एक दूसरे की खुशियों में शामिल होकर कोरोना महामारी से  चल रहे मानसिक तनाव को दूर करना था। यहां कार्यक्रम पूरी सुरक्षा के साथ किया जिसमें मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया गया। कार्यक्रम  के अतिथि बेटी है तो कल की डॉ. वंदना, भूपेंद्र प्रेमी जिला संयोजक राज्य आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग से ए.के. शर्मा संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, सचिव नीतू गुप्ता सिंह, कोचिंग सेंटर की संचालिका मधुरिमा गुजराती कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप लक्षणे, हेमंत त्रिवेदी, लक्ष्मण सिंह चौधरी, लक्ष्मण सिंह परिहार, सौमित्र गुजराती, संजय भारद्वाज संस्था के सदस्य पूनम गोयल, बिंदु दुबे मंजू, निशा तिवारी, बबीता सेंगर, दीप्ति  सांघी, गुलशन सिंह, पारस, प्रफुल्ल दत्त, सौम्या, भावना, अन्य सदस्य उपस्थित रहे।