पत्रकार पाराशर की धर्मपत्नी का निधन
Nov 23 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार संतोष पाराशर की धर्मपत्नी श्रीमती अल्पना पाराशर का सोमवार की तड़के निधन हो गया। श्रीमती पाराशर का सोमवार को उपनगर ग्वालियर के चार शहर का नाका स्थिति मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती पाराशर को रविवार की शाम बामौर में हुए सड़क हादसे में चोटें आईं थीं। उन्हें तुरंत ही ग्वालियर लाकर जयारोग्य अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां डॉक्टरों की टीम की अथक मेहनत के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और नब्ज डूबती ही चली गई। सोमवार की तड़के जेए हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
गमी में गईं थीं
श्रीमती पाराशर, संतोष पाराशर के साथ एक गमी में शामिल होने के लिए गईं थीं। लौटते वक्त वे जिस बाइक पर सवार थीं, उसे गलत दिशा से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनके शरीर के अंदरूनी अंगों को चोट पहुंची और काफी खून निकलकर शरीर में ही भर गया। श्रीमती पाराशर के निधन पर शहर के तमाम राजनेताओं, प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ समाजसेवी संस्थाओं और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने दुख व्यक्त किया है। परिवार भी श्रीमती अल्पना पाराशर के दुखद निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और दुखी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









