कराई शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच

Nov 23 2020

ग्वालियर। लॉयन्स क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा इटालियन गार्डन फूलबाग पर 128 व्यक्तियों की डायबीटिज़ और ब्लड प्रेशर की जांच काया हॉस्पिटल के सहयोग से डॉक्टर टीम ने जांच शुगर एवं ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने हेतु लायंस क्लब की तरफ से टेंपलेट्स का डिस्ट्रीक्यूशन किया। डॉ. मोहन लाल माहौर का विशेष सहयोग रहा।
राजीव वैश्य, दीपक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रशांत जैन ने कैंप की व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर जयपुर से डिस्ट्रि?ट गवर्नर लॉयन आलोक अग्रवाल, अशोक ठाकुर, सुनील गोयल, गुरप्रीत कौर, हिमेश दंडोतिया, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुमेर राठौर आदि सदस्य उपस्थित रहे। इस कोरोना वायरस महामारी में सबसे अ'छी बात यह निकलकर आई कि अधिकांश लोगों के ब्लड शुगर एवं बीपी नॉर्मल निकले हैं।