कमिश्नर के शहर भृमण में हजारों का जुर्माना गाडिय़ों की जप्ती और साफसफाई की कार्यवाही से हडकम्प
Nov 23 2020
ग्वालियर। सोमवार सुबह 8 बजे से संदीप माकिन आयुक्त नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के साथ ग्वालियर की सडकों पर उतर पड़े इस दौरान शिन्दे की छावनी पर रोड पर लगी गाडिय़ों के कारण रोड जाम होने पर आयुक्त महोदय द्वारा खुद खड़े हो कर कार्यवाही करायी गई।
कारवाही मे शिन्दे की छावनी चौराहे पर बाँके बिहारी नाश्ता सेंटर 2000 रु का जुर्माना, श्याम मेडीकाल पर 1000 रु का जुर्माना, सुभाष मिष्ठांन भंडार पर 3000 रु का जुर्माना अधिरोपित करने के साथ अन्य 16 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। चौराहे के डिवाइडर के आसपास की गन्दगी की सफाई करायी गई जेटिंग से धुलाई करायी गई। डिवाइडरों को सीधा कराया गया। मोटरसाइकिल गेरेज के बाहर रोड पर खडी हुई गाडिय़ों से रोड पर जाम की स्थिति होने पर 3 मोटरसाइकिल जप्त कर मदाखलत विभाग भेजी गयी। रोड पर लगे फल एवं सब्जी के ठेलौ को हटवाया गया एवं 2 ठेले जप्त किये गये।
उत्कृष्ठ रोडो पर पुन: फोकस
आयुक्त महोदय द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी एवं मदाखलत अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सभी मेन रोड एवं बाजारो पर सभी दुकानों के बाहर अतिक्रमण एवं गाडियाँ ना लगे यातायात बाधित होता है तो कड़ी कार्यवाही की जाये। उक्त कार्यवाही के दौरान उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अमित गुप्ता एवं वेदप्रकाश निरंजन एवं मदाखलत अधिकारी महेंद शर्मा उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









