लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा नि:शुल्क डायबिटीज जॉच शिविर का आयोजन

Nov 22 2020

ग्वालियर। रविवार को जीवायएमसी क्लब अचलेश्वर मंदिर के पास आयोजन किया गया। इसमें क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सुबह-सुबह घर से घूमने निकले आमजनों का कोविड के नियमों का पालन कर उनके हाथों को सेनेटाइज कर 110 व्यक्तियों  का सुगर लेवल चेक किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन आलोक अग्रवाल,अशोक ठाकुर, सुनील गोयल, गुरप्रीत कोर, हिमेश दंडोतिया, धर्मेन्द्र जैन, ममता शिव शंकर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता,  ललित गांधी, जगदीश अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, कपिल अग्रवाल,अरविंद शिवहरे, राजेश दानी, वर्षा दानी व क्लब के पीआरओ अमित गोयल  मुख्य रूप से उपस्थित हुए। अत: इस तरह के आयोजन क्लब द्वारा निरंतर होते रहेंगे यह बात क्लब के समस्त पद अधिकारियों द्वारा कहीं गयीं।