शहर में नाइट कफ्र्यू, चाय की चुस्की को तरसे लोग
Nov 22 2020
ग्वालियर। कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के पांच शहरों के साथ ही ग्वालियर में भी रात दस से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाया गया है। कफ्र्यू के पहले दिन पौने दस बजे ही पुलिस चौराहों पर पहुंच गई और दुकानें बंद कराने के साथ ही लोगों को खदेड़ दिया, जिससे दस बजे शहर की सड़के खाली हो गई। वहीं रात में कई स्थानों पर लगने वाले चाय के ठेले भी पुलिस ने बंद करा दिए। चाय के ठेले बंद होने से रात में ड्यूटी करने वाले चाय तक के लिए तरस गए। वहीं शहर के कुछ हिस्सों में पुलिस की गैरमौजदूगी में लोगों की चहल-पहल बनी रही।
शनिवार की रात दस बजने से पहले ही शहर के सभी थानों की पुलिस सड़कों पर निकल आई और जो भी सड़क पर दिखा, उसे खदेड़ दिया। जो प्रेम से समझा उसे प्रेम से समझाया और जिसने ऐठ दिखाई उसे उसी तरीके से जवाब दिया। रात दस बजे तक पुलिस ने सभी बाजार बंद कराकर लोगों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया।
चाय के लिए भटकते रहे लोग
रात में नर्सिंगहोम में काम करने वाले तथा यहां पर भर्ती मरीजों के परिजन तथा अन्य घूमने-फिरने वाले चाय के शौकीन लोग रातभर चाय की चुस्की के लिए भटकते रहे, लेकिन पहले से तैयारी किए बैठी पुलिस ने महाराज बाड़ा, दाल बाजार, रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड पर एक भी चाय के ठेले को लगने ही नहीं दिया।
यहां गायब मिली पुलिस तफरी करते मिले लोग
गोला का मंदिर, मुरार, थाटीपुर, पड़ाव, झांसी रोड, विश्वविद्यालय इलाकों में अधिकतर प्वाइंट से पुलिसकर्मी गायब मिले और इन इलाकों में लोग टहलते दिखाई दिए। कई लोग तो बगैर मास्क के चौराहों पर खड़े होकर मस्ती करते मिले।
रोके वाहन, की पूछताछ
देर रात जो भी वाहन सड़क पर मिला, पुलिसकर्मियों ने उनको रुकवाया और पूछताछ के बाद सख्त हिदायत दी कि नाइट कफ्र्यू चल रहा है, अब मिले तो सीधे हवालात पहुंचोगो। बगैर कारण जो लोग मिले, उन्होंने माफी मांगी और जो काम से निकले थे उन्हें पुलिस ने जाने दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









