झलकारी बाई का चल समारोह निकला

Nov 22 2020

ग्वालियर। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर कोरी समाज द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे चल समारोह निकाला गया। चल समारोह चार शहर का नाका से निकला और विभिन्न मार्गों से होता हुआ आकाशवाणी स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा, जहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।