कचरे में लगी आग से मची अफरा-तफरी
Nov 22 2020
ग्वालियर। बालावाई बाजार स्थित रूपानी कॉपलेस में बने तलघर में रखे कचरें में शॉटे सर्किट से आगम लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। तत्काल स्थानीय लोगों ने आगजनी की सूचना दमकल दल को दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बालावाई के बाजार में स्थित रूपानी कॉपलेस में अचानक धुंआ उठने लगा। धुंआ देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी तथा अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कचरा होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम को आग बुझाने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ी तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
कॉपलेस के अंदर तलघर में कचरा लगा हुआ है और शॉर्ट सक्रिट से पहले इसी कचरे में आग लगी और आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि इससे कॉपलेस की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। आगजनी में कितना नुकसान हुआ है यह अभी पता नहीं चल सका है। समय पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









