विधायक डॉ. सिकरवार ने 16 परिवारों को दी आर्थिक सहायता

Nov 22 2020

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने रविवार को ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में 16 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि कन्याओं के विवाह एवं जरूरतमंद लोगों को ईलाज के लिए दी गई। सहायता राशि प्राप्त करने वाले परिवारों में विजयवीर श्रीवास निवासी गोर्वधन कॉलोनी गोला का मंदिर, मोहन सिंह निवासी गोपालपुरा ठाठीपुर, अनिल करोसिया निवासी कृश्णपुरी मुरार, श्रीमती ज्योति गौड निवासी मदन मोहन मंदिर के पास घासमण्डी मुरार, श्रीलाल रजक निवासी सिंधिया नगर, राजेन्द्र सिंह निवासी जडेरूआ कलां मुरार, बाबूलाल निगम निवासी जडेरूआ कलां मुरार, जगदीष वाल्मिक निवासी षिवाजी नगर गली नं.1 कुम्हरपुरा, राकेष राजपूत निवासी मदन मोहन मंदिर के पास घासमण्डी मुरार, रामकुमार कन्धिया निवासी अम्बेडकर नगर कबीर आश्रम के पास नदी पार टाल मुरार, हरिविलास माहौर निवासी न्यू अषोक कॉलोनी, श्रीमती लक्ष्मी बाई राठौर निवासी नाकाचन्द्रवदनी, श्रीमती गीता गौहर निवासी चार षहर का नाका हजीरा, रूस्तम अली निवासी सिन्धी कॉलोनी तिलक नगर कम्पू, श्रीमती रामश्री जाटव निवासी नाकाचन्द्रवदनी, श्रीमती शीला मौर्य निवासी नाकाचन्द्रवदनी शामिल थे। इस मौके पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि मैं हमेषा आप सब के बीच आपकी हरसंभव मदद करने के लिए मौजूद रहा हूॅ और रहूॅगा। मैंने अपने जीवन में 'नर सेवा ही नारायण सेवा हैÓ को लक्ष्य बनाकर कार्य किये हैं। आर्थिक सहायता वितरण के समय कॉग्रेस नेता अवधेष कौरव, अवध सिंह धाकरे, प्रमोद जैन, आदित्य सिंह सिकरवार, सुनील रमपुरिया, महेन्द्र षुक्ला, षरद यादव, अभय कुमार सिंह, हरेन्द्र जाटव, अखण्ड प्रताप सिंह सिकरवार, कमलेष सोनी आदि मौजूद रहे।
कोविड वार्ड में आगजनी की घटना की उच्च स्तरीय जांच हो
 21 नबंबर को दोपहर 2 बजे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल केकोविड वार्ड में अचनाक आग लग गई। इस घटना में 2 मरीज गंभीर रूप से झुलस गये, जब इस घटना की जानकारी विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और लगभग 1 घण्टे मैं अस्पताल में मौजूद रहे और साथ में कई मीडिया के बंधु भी मौजूद थे।
इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के किसी भी जिमेदार व्यक्ति ने स्थिति से अवगत कराना आवश्यक नहीं समझा। जो कि पूर्ण रूप से गलत है, मैं इसकी निंदा करता हूॅ और आने वाले समय में इस तरह की लापरवाही और जनप्रतिनिधि की अनदेखी करना बर्दास्त नहीं की जायेगी। डॉ. सिकरवार ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सुपर स्पेशलिटी वार्ड अभी नया बनकर तैयार हुआ है। कुछ व्यवस्थाओं की शीघ्र जांच कराई जाए। जिसमें जिस कपनी द्वारा लाईट फिटिंग की गई उसकी गुणवता की जांच कराई जाये योंकि अभी नया लाईट फिटिंग का कार्य हुआ है फिर भी इस मौसम में शॉर्ट-सर्किट से आग लगना चिंता का विषय है। इस कार्य के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाना प्रतीत होता है। जिस कपनी द्वारा फायर सिस्टम लगाया गया है, उस सिस्टम की जांच कराया जाना चाहिए। क्योंकि आग लगने के दौरान फायर सिस्टम को चालू किया गया, लेकिन वह चालू नहीं हुआ। इस कारण दो मरीज बुरी तरह झुलस गये। इससे प्रतीत होता है कि फायर सिस्टम भी घटिया स्तर का लगाया गया है। अगर इसे दुरस्त नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुघर्टना घटित हो सकती है।