मृतक के शव को सड़क पर रखकर किया चकाजाम
Nov 22 2020
ग्वालियर। बीते रोज जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी कोविड सेंटर के आईसीयू में लगी आग से मची अफरा-तफरी के चलते नई सड़क निवासी प्रदीप गौड़ की मौत हो गई। रविवार को गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव को रखकर चकाजाम कर दिया। जाम के कारण नई सड़क पर दोनों ओर का आवागमन बाधित हो गया। जाम कर रहे लोगों ने सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के निवास के ठीक सामने सड़क पर मृतक का शव रखकर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
चकाजाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों व परिजनों को समझाइश दी लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और जाम लगा रहा। जाम के कारण नई सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें दूसरे मार्ग से अपने गतव्य पर पहुंचना पड़ा।
सूचना मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से एसडीएम मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। परिजनों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और शनिवार को हुए कोविड सेंटर में आगजनी के मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जोन की मांग की। एसडीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









