कांग्रेस नेता अशोक सिंह के परिजनों ने किया प्रशासन का समर्थन

Nov 22 2020

ग्वालियर। शहर में पिछले दो दिन से कांग्रेस भाजपा के बीच माफिया मुहिम को  लेकर कोहराम मचा हुआ था इसे दोनों ही दल राजनीतिक बदले की भावना की कार्रवाई मानकर चल रहे थे। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था मगर रविवार को भाजपा ने अपनी सेटिंग के दम पर कांग्रेस के इस मोर्चे की पूरी हवा निकाल दी। सिंधिया समर्थक माने जाने वाले भाजपा नेता पप्पन शर्मा ने तोड़े गए बालाजी गार्डन के संचालक इंदर सिंह के साथ रविवार को मीडिया के सामने यह स्पष्ट करवा दिया कि कांग्रेस वेबजह इस मामले को मुददा बना रही है इससे भाजपा या सांसद सिंधिया का कोई लेना देना नही है। जिला प्रशासन जो भी कार्रवाई कर रहा है वह पूरी तरह से कानूनी कार्रवाई है और वैधानिक भी है इसको लेकर इंदर सिंह और उनका परिवार प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। 
रविवार को गार्डन के संचालक इंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन की पूरी कार्रवाई के वे कानूनी पहलुओं पर अपने वकील के माध्यम से विचार करवा रहे हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेता बिना किसी साक्ष्य के आधार के प्रशासन और भाजपा नेता सिंधिया पर जो आरोप लगा रहे हैं वे पूरी तरह से बेबुनियाद है और कांग्रेस इस मुददे में राजनीति कर रही है इसका उनके परिवार का कोई लेना देना है। प्रशासन की कार्रवाई का वे समर्थन कर रहे हैं। 
इंदर सिंह के छोटे भाई माठू यादव युवा कांग्रेस के नेता हैं मगर प्रशासन की कार्रवाई के सामने वे भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं इंदर सिंह एजी ऑफिस के कर्मचारी हैं। इनके एक परिजन नरेन््रद सिंह कांग्रेस के पूर्व पार्षद रहे हैं। इनका और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक ङ्क्षसह का परिवार  एक ही है। चार दिन पहले कार्रवाई होने पर इन्होंने ही कहा था कि प्रशासन उनको केवल अशोक सिंह के परिजन होने की वजह से निशाना बना रहा है मगर सरकार और प्रशासन के दबाव में उनके बोल रविवार को बदल गए।
इस मामले पर जब कांग्रेस के नेता अशोक सिंह का कहना है कि वे  कुछ भी बोलने की स्थिति में नही हैं।