मुक्त कराई एक बीघा निजी जमीन, दिलाया कब्जा
Nov 21 2020
ग्वालियर। महलगांव इलाके में भू-माफिया द्वारा कई वर्षो से एक निजी भूमि स्वामी की एक बीघा जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर रखा था। कब्जा करने वाला रसूखदार थे इसके कारण उसके खिलाफ अभी तक प्रशासनिक काईवाई नहीं की जा सकी थी।
लेकिन बीते दिनों शहर में एंटी भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन पर पहुंची शिकायत के बाद शनिवार से संबंधित क्षेत्र के एसडीएम नगर-निगम व पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन को भूमाफिया के चंगुल से मुक्त कराकर उसके अधिकृत मालिक के सुपुर्द करा दी गई है।
झांसी रोड एसडीएम अनिल बनवारिया ने बताया कि महलगांव मंदिर के पास स्थित एक बीघा जमीन पर इलाके में भूमाफिया जण्डेल ङ्क्षसह गुर्जर ने रसूख के चलते वर्षों के कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत निजी संपत्ति स्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों से की थी बीते दिनों मौके जांच करने पर इस भूमि को निजी भूमि पाए जाने के बाद शनिवार की सुबह प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और भूमाफिया द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए अतिक्रमण को नेस्तनाबूद कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद संबंधित स्वामी को सौंप दी गई है। आज की गई कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के एसडीएम अनिल बनवारिया, तहसीलदार कुलदीप दुबे, टीआई विश्वविद्यालय रामनरेश यादव के साथ राजस्व अमला व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









