सफाई को लेकर जनता नहीं गंभीर ननि के अधिकारी भी एक्टिव नही
Nov 21 2020
ग्वालियर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर ना तो आमजन गंभीर हैं और ना ही नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है जिसके कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर स्मार्ट सिटी को चिढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीें इन कचरा के ढेरों से आसपास रहने वाले लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर चिकित्सकों की शरण में पहुंच रहे हैं। इन दिनों जब कोरोना महामारी शहर में एक बार फिर पांव पसार चुकी है ऐसे में गंदगी के लगे ढेर से कोरोना का खतरा और बढऩे के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं।
मंत्री
प्रद्युमन सिंह तोमर ने कुछ दिनों पूर्व ही निगम प्रशासक और आयुक्त श्री सक्सैना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, निगमायुक्त संदीप माकिन के साथ शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे बाबजूद इसके शहर की सफाई व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और आज भी शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कचरे के ढेर ना सिर्फ नगर निगम प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं बल्कि स्मार्ट शहर पर भी ग्रहण लगा रहे हैं। अहम बात यह है कि मलिन वस्तियों का तो बुरा हाल है ही साथ ही पॉश कालोनियों से भी समय पर कचरा नहीं उठ रहा जिसके कारण पॉश कालोनियों का भी हाल गांव से बदतर हो गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा डींगे तो बड़ी- बड़ी मारी जाती हैं पर जमीनी तौर पर नगर निगम की व्यवस्थाएं पूरी तरह से फैल साबित हो रही हैं और शहर में एक नहीं बल्कि अनेक ऐसे स्थान हैं जहां कचरे के बड़े-बड़े ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यहां यह बताना भी जरूरी है कि एक ओर तो नगर निगम प्रशासन स्वच्छता में शहर को अबल लाने के लिए कवायत करने में लगा हुआ हैं वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाएं पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हैं ऐसे में एक नंबर पर आना तो दूर पुराना नंबर भी कायम रखना मुश्किल नजर आ रहा है।
पिछले एक पखवाड़े से मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। बाबजूद अधिकारियों पर इसका असर नहीं हो रहा और शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
मच्छरों की आमद से बढ़ रहीं हैं बीमारियां
शहर में जिस प्रकार से जगह-जगह कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं उससे शहर में मच्छरों की आमद बढ़ी है और इन मच्छरों के कारण विभिन्न बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं इतना ही नहीं इसका असर बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है तथा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर चिकित्सकों की शरण में पहुंच रहे हैं।
कोरोना का बढ़ सकता है खतरा
कोरोना महामारी ने एक बार फिर से शहर में दस्तक दे दी है और प्रतिदिन एक सैकड़ा से अधिक मरीज मिल रहे हैं ऐसे में अगर समय रहते नगर निगम प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया तो आने वाले समय में कोरोना और घातक रूप ले सकता है और आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
हर समय वाहनों का रोना रोया जाता है
जब भी सफाई व्यवस्था को लेकर बात आती है तो सबसे पहले नगर निगम प्रशासन द्वारा वाहनों के अभाव का रोना रोया जाता है और वाहनों का रोना रोकर स्टॉफ की कमी बताकर मामले से इतिश्री कर ली जाती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









