सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों को काटने लगी सर्दी
Nov 21 2020
ग्वालियर। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के चलते बीते 24 घंटे की रात सबसे सर्द रही। कल तड़के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में और सर्दी बढऩे की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश भी हुई है। इस कारण मौसम का मिजाज बदला है। पहाड़ों की तरफ से सर्द हवाएं आ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सुबह की सर्दी ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आगे के दिनों में सर्दी का ग्राफ और अधिक बढ़ सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









