उगते सूर्य को दिया अघ्र्य, छठी मैय्या की पूजा कर दी विदाई

Nov 21 2020

ग्वालियर। अलसुबह कटोरा ताल पर बड़ी संख्या में व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूर्य को अघ्र्य दिया। इसके साथ ही शनिवार को छठ पर्व पूरा हो गया। शुक्रवार को डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया और अब शनिवार को सुबह सूर्योदय से पूर्व छठी मैय्या की पूजा कर विदाई दी गई। इस बार छठ पर्व की शुरुआत 18 नवंबर को नहाए खाए से हुई थी। इसके बाद अगले दिन यानी 19 नवंबर को खरना हुआ और 20 तारीख को षष्ठी तिथि में आराधना की गई। पूजा करने के छठी मइया से महिलाओं ने परिवार में सुख, समृद्धि का कामना की। हालांकि ज्यादा भीड़ जुटने से कोविड-19 के नियमों का पालन करना मुश्किल रहा।