फिर लगे कचरे के ढेर

Nov 20 2020

ग्वालियर। कचरा-कचरा हो चुके शहर को साफ करने के लिए जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था। डीएम द्वारा दिए गए अल्टीमेटम को तीस घंटे से ज्यादा हो चुके है, लेकिन सड़कों पर पसरा कचरा उठाया नहीं जा सका। बीते रोज जिस दुकानदार को कलेक्टर ने समझाइश दी थी, उसकी दुकान के सामने ही कचरे के ढेर लगे हुए थे।