कांग्रेस हुई आक्रमक, सिंधिया के जलाए पुतले
Nov 20 2020
ग्वालियर। कांग्रेस ने बेहद आक्रमक रुख अपनाते हुए भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के शहर में अनेक स्थानों पर पुतले जलाए। इसमें जिलाध्यछ सहित सभी बड़े नेताओं ने भाग लिया। पुलिस ने उन्हें रुकने का प्रयास भी किया लेकिन नेता नही माने।
उनका कहना था कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह की जमीन पर द्वेष भावना से की जा रही कार्यवाही के विरोध में हजीरा चौराहा, किला गेट, चौराहा स्टेट बैंक चौराहा, एवं आठ नंबर गेट के सामने भाजपा सांसद सिंधिया का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुनील शर्मा आदि सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिंधिया का डटकर सामना करेंगे: रुचि गुप्ता
ग्ग्वालियर कंाग्रेस अब भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ सडकों पर उतर आई है। प्रशासन द्वारा बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह के रिश्तेदार के मैरिज गार्डन में की गई द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में कंाग्रेस द्वारा विभिन्न ब्लॉक में सिंधिया के खिलाफ सुबह से अंादोलन कर पुतला दहन किया गया।
शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रुचि गुप्ता के नेतृत्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राजनीति द्वेष और बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही के विरोध में फूलबाग चैराहे पर सिंधिया का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ग्वालियर क्षेत्र में की जा रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का हम डटकर विरोध करेंगे।
सिंधिया को घेरने के लिए तैयार की प्लानिंग
शहर जिला सदर डॉ.देवेन्द्र शर्मा का कहना है कि कांग्रेस हमेशा स्वस्थ राजनीति की पक्षधर रही है ऐसे में शहर में किसी भी विपक्ष के नेताओं की संपत्तियों को एक नेता के कहने पर अवैध संपत्ति प्रशासन द्वारा बताकर उसे नेस्तानबूद करना कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगी। बीते दिनों कांग्रेस नेताओं की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद आज सिंधिया का विरोध शहर में हर कांग्रेसी द्वारा किया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शहर के सभी ब्लाकों में सिंधिया के पूतलों क ा दहन किया गया वहीं कल शनिवार को फूलबाग चौराहे पर कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएगी वहीं आने वाले दिनों में सिंधिया के इशारे पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के विरोध में शहर बंद भी कराया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









