सखी सगिनीं महिला ग्रुप ने मनाया दीवाली मिलन समारोह

Nov 19 2020

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) की ओर से एक निजी होटल में दीवाली मिलन समारोह मनाने का आयोजन किया गया है। जिसमें सगिनीं की संस्थापक ममता गोयल, अध्यक्ष सीमा मित्तल, मुख्य अतिथि के रूप में डां.ममता कटारे उपस्थित रही। 
 समारोह में महिला सदस्यों के लिए डांस कंपटीशन, दिवाली और पर्ची गेम,हाउजी गेम, बर्थडे सेलीब्रेट किया, सभी कार्यक्रमों में मेम्बर्स ने बढचढ कर भाग लिया। सभी भाग लेने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सदस्यों ने आगे की कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनीषा श्रीवास्तव, सचिव रेखा सिंघल, संयोजक रीना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, ज्योति कटारिया, निशा गोयल, सुमन गोयल, और श्रावणी घटक, मधु मंगल, शिवानी मंगल, सुजीता बंसल मौजूद रही।